• आरएसएस ने सूर्य नमस्कार लगाकर कोरोना से लड़ने का दिया संदेश

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर सेेे चलाए सूर्य नमस्कार अभियान के तहत आज उत्तराखंड में लगभग दो लाख लोगों ने  हनुमान चालीसा के साथ सूर्य नमस्कार लगाए। इस अभियान में 80 साल के बुजुर्ग से लेकर बच्चों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।  संघ द्वारा विगत दिनों लिए गए निर्णय के क्रम में आज राज्य में सुबह 6:00 बजे तथा सायं 6:00 बजे संघ से जुड़े स्वयंसेवकों तथा विविध संगठनों के स्वयंसेवकों ने  सूर्य नमस्कार लगाए। संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह ने बताया कि अभी पूरे आंकड़े प्राप्त नहीं हुए हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार लगभग दो लाख लोगों ने अपने घर में रहकर सूर्य नमस्कार लगाया। उन्होंने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा।

राजधानी देहरादून सहित राज्य भर में शनिवार को कोरोना से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को लेकर सूर्य नमस्कार लगाकर समाज को जागरुक करने का संदेश दिया। सूर्य नमस्कार में बड़े से लेकर छोटे बच्चों के साथ विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। सूर्य नमस्कार सुबह और शाम दो चरणों में लगाया गया।

आरएसएस के सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण बचाव के लिए कुंटुंब परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से संघ मुख्यालय से प्रसारित कार्यक्रम में सभी लोगों ने जुड़कर सुबह छह बजे एक साथ सूर्य नमस्कार महामारी से लड़ने का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार के 13 मंत्रों के साथ विभिन्न आसनों से शारीरिक और मानसिक रूप होने वाले लाभों को बताया गया। योग प्राणायाम से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता के दिनाचार्या में सुधार आती है। इस महामारी के समय में सूर्य नमस्कार निश्चित ही लाभाकारी साबित होगा। राज्य में 25 जिला इकाइयां देहरादून महानगर, विकासनगर, पुरोला, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, टिहरी, उत्तरकाशी, देवप्रयाग, पौड़ी, थैलीसैण, कोटद्वार, चमोली, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, डीडीहाट, चंपावत, अल्मोड़ा, रानीखेत ,बागेश्वर, नैनीताल, हल्द्वानी, उधमसिंह नगर एवं काशीपुर में संघ के स्वयंसेवकों सूर्य नमस्कार अभियान में  शामिल हुए।

संजय कुमार ने बताया कि सूर्य नमस्कार जागरुकता अभियान में छोटे बच्चें से लेकर अस्सी साल के बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हुए। विश्व संवाद केन्द्र संवाद से जुड़े लोगों ने भी सूर्यनमस्कार अभियान को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया तथा इसमें प्रतिभाग किया।

देहरादून में 10000 लोगों ने लगाए सूर्य नमस्कार

देहरादून महानगर के कार्यवाह विशाल जिंदल ने बताया कि इस महामारी में संघ के सभी 17 नगरों की 134 बस्तियों में एक अभियान के रूप में स्वयंसेवक रात दिन सेवा संकल्प के साथ काम कर रहे है। इसी कड़ी में प्रांत के निर्देश पर महानगर में स्वयंसेवक परिवार अपने—अपने घरों में हनुमान चालीसा के साथ सूर्य सुबह और शाम दोनों पाली में लगाया। लगभग दस हजार परिवारों में सूर्य नमस्कार लगाने का लक्ष्य था।

 कोटद्वार में 406 परिवारों ने लगाये सूर्य नमस्कार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोटद्वार की तरफ से सभी स्वयंसेवकों को एवं संपर्क के परिवारों के साथ 13 सूर्य नमस्कार मंत्र सहित लगाए गए। आज कोटद्वार में 406 परिवारों में सूर्य नमस्कार लगाए गए जिसमें 717 पुरुष और 315 महिलाएं शामिल है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला कार्यवाह संदीप उनियाल, जिला प्रचारक पारस, जिला संचालक विष्णु अग्रवाल, नगर कार्यवाह मनीराम शर्मा, प्रचारक अभिषेक सहित कई संघ के दायित्व वान कार्यकर्ता लगे हैं। संघ द्वारा यह कार्यक्रम आज सुबह 6:00 बजे से शुरू किया गया जो जोकि अपने आप में एक अभिनव प्रयोग है क्योंकि यह सूर्य नमस्कार हनुमान चालीसा की धुन के साथ किए जा रहे हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *