देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई।
इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने वन एवं पर्यावरण मंत्री से विशेष तौर पर कोटद्वार विधानसभा में कंडी रोड के अंतर्गत पड़ने वाले लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर बातचीत की।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लालढांग-चिलरखाल वन मोटर मार्ग का निर्माण होना ही चाहिए जिसे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग के निर्माण पर गंभीरता से कार्य करेंगे।
अवगत है कि इस वन मोटर मार्ग के निर्माण के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने विगत दिनों वन एवं लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों के संग बैठक कर निर्माण कार्य में हो रही देरी में फंसे पेंचो को जानने की कोशिश की थी। जिसे लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed