15 Oct 2025, Wed

यमुना नदी में कार गिरने से ग्राम प्रधान की मौत

 देहरादून। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। इस हादसे में ग्राम प्रधान की मौत होने का समाचार है। साल के पहले दिन ग्राम प्रधान के परिवार पर एकाएक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 मिली जानकारी के अनुसार, जौनपुर विकास खंड के सुमन क्यारी में बुधवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ग्राम पंचायत जयदो के प्रधान महेंद्र सिंह (40) पुत्र सूपा सिंह की मौत हुई है। बताया गया है कि ग्राम प्रधान बुधवार सुबह विकासनगर से डामटा की ओर अपनी ही कार को लेकर जा रहे थे। जहां सुमन क्यारी के पास उनकी कार संख्या यूके 07 बीडब्ल्यू 3046 दुर्घटनाग्रस्त होकर यमुना नदी में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार प्रधान महेंद्र सिंह निवासी ग्राम लटो जौनसार तहसील चकराता जिला देहरादून निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस  व प्रशासन की टीम मौके पर पहंुची और रेस्क्यू कर शव को खाई से बाहर निकाला। नैनबाग चैकी प्रभारी हाकम सिंह तोमर ने बताया कि दुर्घटना सुबह सवा सात बजे के लगभग हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *