देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क्रिकेट खेलते समय चोटिला हो गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी के बाएं हाथ के रिंग फिंगर में मंगलवार को चोट लग गई थी। बुधवार को हाथ में सूजन आ जाने पर सीएम धामी सुबह दून अस्पताल पहुंचे। यहां उनके हाथ का एक्सरे कराया गया, जिसमें फैक्चर निकला।

चिकित्सा ने सीएम धामी के हाथ पर एक हफ्ते के लिए कच्चा प्लस्टर चढ़ाया है। इसके बाद करीब एक महीने के लिए उनके हाथ पर पक्का पलास्टर चढ़ सकता है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की भी सलाह दी है। इस दौरान सीएम धामी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने अस्पताल में एमआरआई मशीन को शीघ्र स्टॉल करने के निर्देश दिए।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *