देहरादून। प्रदेश में जिलापंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिला पंचायतों के चुनाव में भाजपा ने 12 में से नौ जिलों में कब्जा जमाया। विधानसभा और निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनावों में दबदबा बनाकर भाजपा ने अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बृहस्पतिवार को आठ जिलों में चुनाव हुए। इन जिलों में अध्यक्ष पद पर कुल 19 प्रत्याशियों के लिए दोपहर तक मतदान, इसके बाद मतगणना व परिणाम घोषित किए गए। जिसमें आठ में से पांच सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी ने कब्जा किया। भाजपा ने सभी जिलोें में अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की थी। इनमें से चार जिलों में उसके समर्थित प्रत्याशी नामांकन प्रक्रिया के बाद ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। कांग्रेस ने केवल पांच जिलों में अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। उत्तरकाशी में कांग्रेस जिला पंचायत सदस्यों ने निर्दलीय मैदान में उतरे प्रत्याशी का कांग्रेस ने बाद में समर्थन किया। यहां कांग्रेस के हाथ सफलता लगी। इसके अलावा चमोली और अल्मोड़ा की जिला पंचायत अध्यक्ष सीट कांग्रेस के खाते में गई। अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री और भाजपा के अन्य नेताओं की भी मौजूदगी रही। यहां कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी केवल एक वोट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से देर शाम परिणाम घोषित कर दिए गए। आयोग के मुताबिक परिणाम जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता समाप्त हो गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।
जिला पंचायत अध्यक्ष कौन कहां से जीता
कांग्रेस
अल्मोड़ा उमा सिंह
उत्तरकाशी दीपक बिजल्वाण
चमोली रजनी भंडारी
भाजपा
बागेश्वर बसंती देवी
टिहरी सोना देवी
देहरादून मधु चैहान
पौड़ी शांति देवी
रुद्रप्रयाग अमरदेई
निर्विरोध (भाजपा )
ऊधमसिंह नगर रेनू गंगवार
चंपावत ज्योति राय
नैनीताल बेला तोलिया
पिथौरागढ़ दीपिका
—————————— —
जिला पंचायत उपाध्यक्ष
पिथौरागढ़ कोमल सिंह
अल्मोड़ा कांता देवी
बागेश्वर नवीन परिहार
उत्तरकाशी कविता परमार
टिहरी भोला सिंह
पौड़ी रचना देवी
रुद्रप्रयाग सुमंत
निर्विरोध
ऊधमसिंह नगर त्रिनाथ विश्वास
चंपावत ललित मोहन सिंह कुंवर
नैनीताल आनंद सिंह
चमोली लक्ष्मण सिंह
देहरादून श्याम सिंह पुंडीर
अल्मोड़ा, चमोली और रुद्रप्रयाग के चुनाव नतीजों से कांग्रेस उत्साहित
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तीन वरिष्ठ नेताओं धीरेंद्र प्रताप, विजय सारस्वत और अजय सिंह ने यहां जारी एक बयान में अल्मोड़ा, चमोली रुद्रप्रयाग और कई अन्य जनपदों में जिला पंचायत चुनाव व ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर वहां की जनता व निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी है।
धीरेंद्र प्रताप, विजय सारस्वत और अजय सिंह ने कहा है कि यह जीत कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राज्य में उनके प्रतिनिधि कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के सदे प्रयासों का फल है। उन्होंने कहा कि कांग्रे धीरे-धीरे उत्तराखंड और देश में वापसी कर रही है और 1922 के चुनाव में कॉन्ग्रेस उत्तराखंड में जबरदस्त विजय हासिल करेंगी। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भाजपा यदि जीती है वहां या तो सरकारी बल का प्रयोग किया गया है या धन का दुरुपयोग किया गया है, जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।