देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखंड के सभी जिलों में मंत्रियों को प्रभार दिए हैं। नियोजन सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। आठ मंत्रियों को जिलों की कमान सौंपी गई है। प्रभारी मंत्री नियुक्त न होने के कारण जिला योजना की बैठकें नहीं हो पा रही थी। ना ही जिला योजना का बजट खर्च हो पा रहा था। आदेश के अनुसार सतपाल महाराज को हरिद्वार, प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तरकाशी और टिहरी, गणेश जोशी को उधम सिंह नगर, धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और चमोली, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्य को नैनीताल और चंपावत, चंदन राम दास को पिथौरागढ़ और पौड़ी तथा सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर का प्रभार दिया गया है। Post navigation पत्रकार पेंशन की धनराशि 5000 से बढ़ाकर 8000 किए जाने की घोषणा गोविन्द वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क में मिट्टी निकालते समय पांच महिला दबीं, एक की मौत