देहरादून। उत्तराखंड में दो और कोरोना पाॅजिटिव मामले सामने आये है। एक कोरोना संक्रमित मरीज हरिद्वार जिले में और दूसरा मरीज ऊधमसिंहनगर जिले से सामने आया है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 63 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अभी तक 8547 लोगों के सैंपल की जांच की गई है जिसमें से 8485 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में संक्रमण के दोगुना होने की दर 71 दिन हो गई है। पूरे प्रदेश में आठ हजार से अधिक लोग होम क्वारंटीन हैं। जबकि तीन हजार लोग फैसिलिटी क्वारंटीन में हैं।

हरिद्वार जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण के सात मरीज सामने आए हैं, जिसमें से पांच मरीज ठीक हो चुके हैं। दो मरीजों का इलाज मेला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, आज नया मरीज आने के बाद अब हरिद्वार में संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार का 26 वर्षीय मरीज भगवानपुर के खाताखेड़ी गांव से है। वह कुछ दिन पहले अपनी सर्जरी कराने के लिए ऋषिकेष एम्स गया था। वहीं पर मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एम्स से पहले वह रुड़की के ही दो अस्पताल में भी गया था। उसके बाद पीड़ित को वहां से एम्स के लिए रेफर किया गया था। हालांकि मरीज की देखभाल कर रही उसकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

वहीं, ऊधमिसंह नगर जिले में काशीपुर के एक 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटव आने से हड़कंप मचा हुआ है। युवक कल दो अन्य लोगों के साथ दिल्ली से काशीपुर आया था। तीनों को काशीपुर के एलडी भट्ट अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। युवक की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है, जबकि दो अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed