खेल-कूद

तोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु ने कास्य पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया

तोक्यो। तोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए एक अच्छी खबर है। बैडमिंटन महिला एकल स्पर्धा में पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया है। सिंधु ने चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में हराकर इतिहास रचा। पीवी सिंधु दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गईं। बता दें पहले सिंधु ने 2016 में रियो ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया था। सिंधु का यह लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल है। सिंधु के पदक के साथ ही भारत की झोली में भी दूसरा मेडल आ गया।

वहीं 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनायी है। ओलंपिक में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ अपना विजयी अभियान बरकरार रखा। भारतीय टीम ने ब्रिटेन को 3-1 से मात देकर 41 साल बाद ओलंपिक सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बता दें कि इससे पहले भारत ने 1948, 1952, 1960 और 1972 के ओलंपिक में ब्रिटेन को शिकस्त दी थी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
THREADS