देहरादून। राज्य सरकार द्वारा पटवाडांगर नैनीताल स्थित जैव प्रौद्योगिकी संस्थान को उत्तराखण्ड जैवप्रौद्योगिकी परिषद हल्दी, पंत नगर को हस्तांतरित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस सम्बन्ध में सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार उत्तराखण्ड जैव प्रौद्योगिकी परिषद के पास कोई पर्वतीय जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान न होने व परिषद को अपनी परियोजनाओं को क्रियान्वित किये जाने में हो रही कठिनाइयों के दृष्टिगत कुलपति, पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा दी गयी सहमति के उपरान्त शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त शासन द्वारा पंतनगर विश्वविद्यालय के नियंत्रणाधीन जैवप्रौद्योगिकी संस्थान पटवाडांगर, नैनीताल को उत्तराखण्ड जैव प्रौद्योगिकी परिषद हल्दी, पंतनगर को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *