उत्तराखंड

चमोलीः होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर  02 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत

चमोली। चमोली पुलिस ने होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर  02 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कियाा।  पुलिस अधीक्षक चमोली श्री यशवन्त सिंह चौहान ने क्वारंटाइन को सख्ती पालन करवानेे तथा कड़ी निगरानी रखने एवं उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को दिये गये कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में आज होम क्वारंटाइन में रह रहे प्रवासियों की स्वयं जाकर जानकारी ली गयी एवं इस दौरान 02 व्यक्ति क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाये गये, जिनके विरुद्ध पुलिस द्वारा सुसंगत धराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई।  अंकुर सती, पुत्र मथुरा प्रसाद सती, निवासी ग्राम- सेंती पुलिस चौकी घाट, उम्र-27 वर्ष तथा त्रिभुवन सिंह पुत्र पंचम सिंह,उम्र-29वर्ष,ग्राम पंचायत डूंगरी, पटवारी वृत्त नलगांव तहसील नारायणबगड़ होम कोरन्टाइन का उल्लंघन करते हुए पाए गए व इनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया दोनों को श्श्रीनगर से आने पर प्राथमिक विद्यालय डूंगरी में कोरन्टाइन किया गया था ,किन्तु उक्त व्यक्ति ने कोरन्टाइन के नियमों का उल्लंघन किया एवं बिना बताए विद्यालय से कहीं बाहर चला गया जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अन्य जनपदों एवं राज्यों से आये सभी प्रवासियों से जनपद पुलिस का निवेदन है कृपया होम क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन ना करें अन्यथा आपके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *