30 Jun 2025, Mon

केवल विहार के लोगोंं दिखाई देहरादून शहर को जनभागीदारी की नई राह

देहरादून। केवल विहार के लोग देहरादून की शहर एक आदर्श कालोनी के रूप मे उभर कर आगे आया है। केवल विहार के लोग सहस्त्रधारा रोड में लगभग 200 परिवार रहते है। स्वच्छता अभियान मे पिछले 6 महीने में हर घर को सूखा कूड़ा अलग करने की मुहिम से जोड़ा गया है। वेस्ट वेर्रिरर एवं नगर निगम के साथ मिलकर सूखे कूड़े को अलग करके उठाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
अब केवल विहार इको ग्रुप द्वारा पिछले 2 महीने से थैले बनाने एवं बांटने की मुहिम चलाई जा रही है। इसमें अभी तक लगभग 200 थैले बनाए एवं बांटे जा चुके हैं। यहां सभी ऐसे कपड़ों का प्रयोग कर रहे है, जिनका घरों में प्रयोग नहीं हो रहा है। इसमें सभी की सहभागिता से मुहिम चलाई जा रही है। एक पुरानी डबल बेड की  चादर में लगभग 8 से 10 थैले  बन रहें हैं। इसमे जन भागीदारी हेतु हर परिवार से इसमें पुरानी चादर दान करने का प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस मुहिम में लगभग केवल विहार में 2000 थैले बनाए जाएँगे। अभियान में केवल विहार की रश्मि जोहरी, गीता श्रीवास्तव, नीलम भारद्वाज के प्रयासों से अब इस मुहिम को ओर गति मिली है जिसमे स्थानीय महिलायो को इस मुहिम से जोड़ा जा रहा है और थैलों की सिलाई कराई जा रही है। केवल विहार इको ग्रुप के सक्रिय सदस्यों मे जिसमे आशीष गर्ग,संजय भार्गव,राकेश भारद्वाज एवं अमित जैन द्वारा स्थानीय सब्जी वाले, दूकानदारों को कपड़े के थैले निशुल्क बाँट कर नगर निगम देहारादून को भी नई राह दिखने का काम किया है अगर निगम भी शहर को इस मुहिम से जोड़ेगा तो पॉलिथीन के शहर मे प्रयोग के रोकथाम के साथ निगम के 2 लाख थेलो की मुहिम बनने की नईराह मिलेगी ओर संस्थानों की भी बचत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *