उत्तराखंड

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मिला स्पर्श गंगा परिवार का प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार/नई दिल्ली। स्पर्श गंगा की राष्ट्रीय संयोजिका आरुषि निशंक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। आरुषि निशंक ने जल शक्ति मंत्री को बताया कि स्पर्श गंगा भारत ही नही विश्व के कई देशों में माँ गंगा, यमुना की स्वच्छता निर्र्मलता के लिए कार्य कर रहा है और लोगो को उसके प्रति जागरूक भी कर रहा है।  इनके साथ ही आरुषि निशंक ने पर्यावरण संरक्षण,हिमालय बचाओ,स्वच्छ भारत,जल संरक्षण के बारे में रैलियों,गोष्ठियों,  सेमिनार आदि के माध्यम से जन जन को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने स्पर्श गंगा के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि,जल की एक एक बूंद अनमोल है जीवन दायिनी है। पानी बर्बाद न हो यह उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन और गंगा को निर्मल स्वच्छ रखनेका  संकल्प तभी पूरा हो सकता है, जब इसकी स्वच्छता को एक जनभागीदारी वाले आंदोलन के रूप में लिया जाये। माँ गंगा को निर्मल रखने की जिम्मेदारी सरकार के साथ लोगो की भी है। सभी को जल संरक्षण पर फोकस करना चाहिये। प्रतिंनिधि मण्डल में सरोज डिमरी,रीता चमोली, रजनीं वर्मा,रेनू शर्मा,मंजू मनु रावत, नरेंद्र चंदेल,करन , मनप्रीत, प्रीटी,,प्रतिभा ,राहुल चमोली आदि शामिल थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *