देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रदेश में 2016-17 से पीसीएस के पदों की विज्ञप्ति न निकाले जाने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
उपाध्याय ने अपने पत्र में कहा है कि आज जब वे विभिन्न विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों आदि से बात कर रहे थे तो उनको यह जानकर आश्चर्य हुआ कि 2016-17 से पीसीएस पदों की विज्ञप्ति ही नहीं निकली है, नियुक्तियां तो क्या होनी हैं? इससे 2015-16 से पीसीएस अधिकारी बनने के लिये तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का भविष्य खघ्तरे में पड़ गया है, उनके पीसीएस अधिकारी बनने के सपनों पर तुषारापात हो गया है। उपाध्याय ने यथाशीघ्र पद विज्ञापित करने का आग्रह राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा राज्य के सेवा आयोग से किया है। उपाध्याय ने यह भी माँग की है कि पीसीएस के लिये राज्य का निवासी होना अनिवार्य शर्त होनी चाहिये तथा एक प्रश्न-पत्र राज्य के इतिहास-भूगोलध्राज्य के बारे में अनिवार्य रूप से होना चाहियेध्साक्षात्कार में भी राज्य से सम्बन्धित प्रश्नों को अनिवार्य रूप से स्थान देना चाहिये।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *