30 Jun 2025, Mon

कांग्रेस के नेताओं पर लगातार झूठे मुकदमे लगाये जाने की कांग्रेस अध्यक्ष ने की निंदा

देहरादून, आजखबर।  उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा नेताओं के इशारे पर कांग्रेस नेता तिलक राज बेहड, अरूण तनेजा एवं उनके साथियों के खिलाफ आपदा अधिनियम की संगीन धाराओं में झूठे मुकदमे दर्ज किये जाने की कडे शब्दों में निन्दा की है। प्रदेश के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड एवं किच्छा नगर अध्यक्ष अरूण तनेजा के खिलाफ दर्ज मुकदमें वापस लिये जाने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर राज्यभर में कांग्रेस नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं जिसकी कांग्रेस पार्टी निन्दा करती है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जनपद उधमसिंहनगर के मलसा गिरधरपुर मे घटित हिंसा की घटना कांग्रेस नेता तिलकराज बेहड़ के अपने पैत्रिक गांव की है तथा अपने पैत्रिक गांव होने के नाते घटना की सूचना मिलने पर घटना के बाद हिंसा न हो इसी के म?र लोगों को समझाने-बुझाने की नीयत से श्री तिलकराज बेहड स्वयं घटना स्थल पर गये थे। श्री बेहड के जाने से पूर्व गांव में स्थिति काफी दनावपूर्ण थी जिसे उन्होंने शांत करने का कार्य किया। इसके बाद अगले दिन स्थिति की जानकारी लेने के लिए उन्होंने गांव जाने का  निणर्य किया जिसके विरोध में स्थानीय शासन द्वारा उनके खिलाफ आपदा प्रबन्ध अधिनियम की संगीन धाराओं में झूठे मुकदमे दर्ज कर दिये गये। प्रीतम सिंह ने कहा कि इसी उधममसिंह नगर में शासन की नाक के नीचे हुए राशन किट घोटाले को उजागर करने वाले किच्छा नगर अध्यक्ष अरूण तनेजा एवं उनके साथियों के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमों की ओर आकर्षित कराना चाहता हूं। भाजपा नेताओं के इशारे पर स्थानीय शासन द्वारा की गई इस कार्रवाई की प्रदेश कांग्रेस कमेटी कडे शब्दों में निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर में हुए राशन किट घोटाले का मामला देवभूमि  को शर्मसार करने वाली घटना है। कोरोना महामारी जैसी वैश्विक आपदा के समय 650घ् में मिलने वाली राशन किट के लिए 800 रू. का भुगतान किया जाना सीधे तौर पर जनता के धन की खुली लूट है। स्थानीय भाजपा नेताओं व स्थानीय प्रशासन की आपसी मिलीभगत से राशन किट सप्लाई का वर्क आर्डर बिना टेंडर के कोटेशन के आधार पर 800  किट के हिसाब से खरीद कर करोड़ों रूपये के घोटाले को अंजाम दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *