अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व किये गये कार्यों की समीक्षा एक बैठक कलैक्टेªट में की। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि लोगोंं को कलस्टर आधारित कृषि करने हेतु प्रोत्साहित किया जाय। उन्होंने कहा कि कलस्टर आधारित कृषि के माध्यम से एक स्थान पर विभिन्न संसाधनों का सदुपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चैखुटिया क्षेत्र मंे धान की पैदावार बढाये जाने के लिए वहाॅ के किसानोंं की समस्याओं को सुने और उन्हें अपनी कार्य योजना में रखते हुए निस्तारण करने का प्रयास किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा अपने उत्पादों के आउटलेट (बिक्री केन्द्र) प्रत्येक विकास खण्ड में बनाये जिससे लोगो को ऐसे उत्पाद खरीदने में आसानी हो सके।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनपद में कृषि मण्डी न होने की दशा में यहाॅ के कृषि उत्पाद को सही बाजार व मूल्य उपलब्ध नहीं हो पाता है इसके लिए जनपद में कृषि मण्डी की सम्भावना की तलाश हेतु एक योजना तैयार की जाय। उन्होंने कहा कि जैविक कृषि हेतु भी यहा के कृषकों को प्रोत्साहित करना होगा इसके लिए प्रत्येक वर्ष किसी एक विकास खण्ड को जैविक कृषि युक्त बनाने का प्रयास किये जाय। उन्होंने कहा कि इस ओर भी ध्यान दिया जाय कि जनपद में सीड बैंक बनाया जाय और यही से यह सर्टिफाईड भी हो सकें। जनपद में संचालित मोबाइल वैन के सार्थक परिणाम सामने आये है इसके लिए एक अन्य मोबाइल वैन का प्रस्ताव निदेशालय प्रेषित किया जाय। विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कृषि क्षेत्र में उन्नत तकनीकों का लाभ किसानों को प्रदान किया जाय। कृषकों की फसलों का शत-प्रतिशत बीमा कर उन्हें बीमा कवर से आच्छादित किया जाय। इस दौरान जिलाधिकारी ने अन्य विषयों पर भी कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, सहायक कृषि अधिकारी भारती राणा, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी विनोद शर्मा एवं कृषि विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अल्मोड़ा । जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड/उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 में जनपद अल्मोड़ा में होमगार्डस स्वयंसेवक के पद हेतु चयनित सभी अभ्यर्थियों को वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण व बजट के दृष्टिगत नवचयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण दिया जाना सम्भव नहीं है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में होमगार्ड मुख्यालय देहरादून से प्रशिक्षण सम्बन्धी आदेश प्राप्त होने के बाद ही प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *