2 Jul 2025, Wed

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ 

देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति द्वारा बुधवार को देहरादून नगरनिगम में वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व शांति की कामना के लिए संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आरम्भ किया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ’ब्राह्मण समाज ने सदैव ही सभी प्राणियों, प्रकृति व समाज के कल्याण के लिए कार्य किया है।’ इसी क्रम में नववर्ष 2020 के आगमन पर संगीतमय श्रीमद भागवत आध्यात्मिक ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया। ज्ञान महायज्ञ कलश यात्रा के साथ आरम्भ हुआ, कलश यात्रा में 108 महिलाएं कलश के साथ शामिल हुई। कलश यात्रा रथ पर आसीन वृन्दावन धाम के पूज्य व्यास आचार्य ललित कृष्ण सारस्वत, पवित्र भागवत बैंड बाजे के साथ श्री आदर्श मन्दिर  पटेलनगर से विजय रतूड़ी मार्ग, पटेल नगर, संजय कलोनी, गुरु रोड क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मनभावन पैलेस गुरु रोड पर कलश यात्रा सम्पन्न हुई। कलश स्थापना पर यजमान पूजन व भंडारे का आयोजन हुआ। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक वृंदावन के कथाव्यास आचार्य पंडित ललित सारस्वत जी ने भक्तिरस की वर्षा से वातावरण को कृष्णमय बना दिया। ’विश्व  शांति और समस्त जगत के सुख वैभव की कामना और प्रार्थना के लिए’ यह महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *