उत्तरकाशी। जनपद में रविवार की दोपहर को यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार असी गंगा घाटी के गजोली-भंकोली मोटर मार्ग पर रविवार दोपहर एक यूटीलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह यूटीलिटी वाहन गजोली भंकोली से अगोड़ा जा रहा था। घटनास्थल से एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने तीन व्यक्तियों के शवों को खाई से निकाला। दुर्घटना में मृतकों में शांतिलाल एवं जसपाल सिंह निवासी भंकोली तहसील भटवाड़ी और वाहन चालक बृजमोहन लाल निवासी अगोड़ा तहसील भटवाड़ी की मौत हो गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था। बताया गया कि वाहन में चालक सहित तीन ही व्यक्ति सवार थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *