21 Aug 2025, Thu

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष पुनः सीपीए के सदस्य मनोनीत

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल को पुनः राष्ट्रमंडल संसदीय संघ(सीपीए) इंडिया रीजन की कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इस बात की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष ने दी। उनका कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

अवगत करा दें कि सीपीए इंडिया रीजन की कार्यकारी समिति में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समिति के अध्यक्ष है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के साथ साथ बिहार, आसाम, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक विधानसभाओं के अध्यक्ष भी बतौर सदस्य के रूप में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *