देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे उत्तराखंड वापिस आए प्रवासियों को मदद देने व सुविधाएँ दिलाने में सहयोग करें। साथ ही कोरोना को बढ़ने से रोकने के लिए क्वारेंटीन किए गए प्रवासियों व अन्य लोगों पर नजर रखे। यदि कोई आदतन क्वारेंटीन का उल्लंघन करता है तो उसकी शिकायत प्रशासन से की जाए।
   भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र भसीन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने गढ़वाल के मंडल अध्यक्षों के साथ वीडियो काँफ्रेंस में वार्ता के दौरान ये निर्देश दिए और फिर प्रदेश के सभी कार्यकरत्ताओं से भी अपील की। डॉ भसीन जो इस वीडियो काँफ्रेंस के संयोजक भी थे ने बताया कि इस काँफ्रेंस में कोरोना के सम्बंध में पार्टी व सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा के दौरान कई मंडल अध्यक्षों ने प्रदेश में प्रवासियों का विषय उठाया। इस पर अध्यक्ष जी ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी के सुझाव को स्वीकार करते हुए सभी प्रवासियों को  मुफ्त किट दिए जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं अन्य प्रदेशों के राशन कार्ड पर उत्तराखंड में भी राशन दिया जाएगा। पीले कार्ड पर राशन पाँच किलो बढ़ाया गया है।हमें इन सुविधाओं को प्रवासियों सहित सभी को दिलाने में मदद करनी चाहिए। काँफ्रेंस में कई मंडल अध्यक्षों ने बताया कि प्रवासियों जो क्वारेंटीन किए गए हैं में से कई इसका उल्लंघन कर रहे हैं जिससे कई क्षेत्रों में कोरोना के मामले बढ़े हैं।इस पर अध्यक्ष जी का कहना था कि यह गम्भीर मामला है और सभी के जीवन की रक्षा की जानी है। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष ,बूथ अध्यक्षों का सहयोग लेते हुए इन लोगों पर नजर रखे व स्वयं को सुरक्षित रखते हुए उन्हें व उनके परिवार जनों को भी समझायें। यदि ऐसे लोग फिर भी नहीं मानते तो उनकी शिकायत प्रशासन से की जाए। श्री भगत ने कहा कि ऐसे लोग अपने जीवन के साथ साथ अपने परिवार जनों व अन्य लोगों का जीवन खतरे में डालते हैं। अतः उन्हें समझा कर या प्रशासन के सहयोग से क्वारेंटींन में रखा जाना जरूरी है।यह महामारी जिस रूप में फैल रही है उसमें सावधानी सबसे जरूरी है। जैसा प्रधानमंत्री ने कहा है कि ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।’

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed