उत्तराखंड

उत्तराखंड में छठ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने छठ पर्व के मौके पर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस आशय का आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया। हालांकि, यह आदेश कोषागारों और उपकोषागारों पर लागू नहीं होगा।

छठ का पर्व पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। लेकिन हाल के वर्षो में इन प्रदेशों के लोगों की अन्य जगहों पर अच्छी खासी तादाद को देखते हुए यह त्योहार उन स्थानों पर भी मनाया जाने लगा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *