उत्तराखंड

उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामले 31 हजार पार

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को प्रदेश में 3727 कोरोना संक्रमित मिले, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 400401 पहुंच गई है। रविवार को पांच मरीजों की मौत हुई है। 1270 संक्रमित ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले भी 31 हजार पार हो गए हैं।

प्रदेश से अब तक 7480 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1270 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 353346 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 31310 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 88.25 प्रतिशत और संक्रमण दर 15.50 प्रतिशत दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 13 जिलों में 3727 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 1264 , हरिद्वार में 824, नैनीताल में 200, ऊधमसिंह नगर में 252, अल्मोड़ा में 25, चमोली में 159, टिहरी में 99, पौड़ी में 220, बागेश्वर में 101, पिथौरागढ़ में 157, रुद्रप्रयाग में 259, उत्तरकाशी में 78, चंपावत जिले में 87 संक्रमित मिले हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *