उत्तराखंड

उत्तराखंड में 25 नए कोरोना मरीज सामने आए, संक्रमितों की संख्या 1562 पहुंची 

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को 25 नए कोरोना मरीज सामने आए। नए संक्रमित मिलने के बाद अब प्रदेशभर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1562 पहुंच गई है। राहत की बात है कि अब तक 53 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि, प्रदेश में अभी 730 एक्टिव केस हैं। संक्रमितों के सामने आने के बाद अब  विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों की पहचान करने में जुट गया है ताकि संदिग्धों को क्वारंटाइन किया जा सके।
बुलेटिन के अनुसार,अब तक 15 मरीजों की कोरोना सहित अन्य कारणों  की वजह से मौत हो चुकी है। राहत की बात है कि आज 1741 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज आई रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को देहरादून में सात, नैनीताल में छह, हरिद्वार में तीन, टिहरी में दो, उधमसिंह नगर में चार पौड़ी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में एक-एक संक्रमित मरीज मिले हैं।
उत्तराखंड में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर एक दिन में ही 11 प्रतिशत उछाल के साथ 48 प्रतिशत पहुंच गई है। रविवार को राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 37 प्रतिशत थी जो सोमवार को 48 प्रतिशत हो गई। इसके साथ केंद्र और राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर एक समान हो गई है। राज्य में कोरोना के अभी तक कुल 1380 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 663 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि अन्य मरीजों का इलाज चल रहा है। रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में मरीजों का रिकवरी रेट 37.14 प्रतिशत था। जबकि सोमवार को यह रेट 48 प्रतिशत के पार हो गया है। पिछले कुछ दिनों में लगातार मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद इस रेट में बढ़ोतरी हुई है। नैनीताल जिले में छह नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले हैं। जिसमे से दो रामनगर के निवासी हैं जबकि चार मुंबई से लौटे बागेश्वर के रहने वाले हैं। रामनगर में मिली पॉजीटिव में एक चार साल की बच्ची जबकि एक दस साल का बच्चा है। बागेश्वर के चार पॉजीटिव गौलापार के बागजाला स्थित कोविड केयर में क्वारंटाइन हैं। सभी पांच जून को मुंबाई से बस के जरिए हल्द्वानी पहुंचे थे। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 332 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी मरीजों की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग की जानकारी निकाली जा रही है।

एम्स में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज की मौत

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में भर्ती बिजनौर निवासी 48 वर्षीय कोविड-19 पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। सांस लेने में अत्यधिक दिक्कत की शिकायत पर 07 जून को मरीज को भर्ती किया गया था।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के नोडल ऑफिसर (कोविड) डा. मधुर उनियाल ने बताया कि संस्थान में भर्ती दादूपुर, नजीबाबाद डिस्ट्रिक्ट बिजनौर उत्तरप्रदेश निवासी 48 वर्षीय कोविड पॉजिटिव व्यक्ति की बुधवार सुबह मृत्यु हो गई। यह व्यक्ति बीती 07 जून को एम्स ऋषिकेश की इमरजेंसी में सांस लेने में अत्यधिक दिक्कत के साथ आए थे। इन्हें तत्काल एम्स के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कर लिया गया व उनका कोविड सैंपल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट बीते सोमवार को पॉजिटिव आई थी। यह व्यक्ति भर्ती वाले दिवस से ही वेंटिलेटर पर कोविड वार्ड में भर्ती था। वहीं, होम क्वारंटीन में रह रही एक 76 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका अपने पति के साथ 02 जून से होम क्वारंटीन में थी। नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमरजीत साहनी ने बताया कि यह दंपत्ति 18 मार्च से दिल्ली में अपनी बेटी के पास था। लॉकडाउन की वजह से यह दंपति दिल्ली में ही फंस गया था। 02 जून को उक्त दम्पति काशीपुर में गढ़वाल सभा स्थित अपने निवास पर आ गये। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें होम क्वारंटीन किया था। 08 जून को वृद्ध महिला को बुखार आया तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। तब चिकित्सक को उक्त महिला के होम क्वारंटीन में होंने की जानकारी नही थी। इसलिए उसे दवा देकर घर भेज दिया गया। 09 जून को महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। मंगलवार रात्रि में उसकी मृत्यु हो गई। अस्पताल से मृत्यु प्रमाण लेकर शव को घर ले जाया गया। जानकारी होने पर नोडल अधिकारी ने होम क्वारंटीन की सूची देखी, तो उसमें मृतका का विवरण देख वह सन्न रह गये। उन्होंने तत्काल सूचना आईटीआई थाना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ कुलदीप अधिकारी, एसआई प्रदीप पंत, एसआई सुप्रिया नेगी आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। मृतका के शव का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। देर रात तक रिपोर्ट आने की संभावना है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *