उत्तराखंड में कोरोना के 2081 नए मरीज मिले, कोविड प्रतिबंध 11 फरवरी तक के लिए बढ़ा
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते लगाए गए कोविड प्रतिबंध को सरकार ने हाल ही में 11 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि, इस बार कोविड प्रतिबंध में काफी राहत भी दी गई है, जबकि कुछ प्रतिबंध बढ़ाए भी गए हैं।
उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 2081 नए मरीज मिले और 10 की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 80 हजार को पार करते हुए 80 हजार 222 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 156 हो गया है।

