देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ फिर बढ़ता दिख रहा है बुधवार को प्रदेश में 38 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए तथा एक मरीज की इस दौरान मौत भी हो गई।

 स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार  बुधवार को प्रदेश भर में 38 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 42 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। तो वहीं, 01 कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। हालांकि, अब तक उत्तराखंड में 7417 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 222 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 21 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही बागेश्वर जिले में 1, हरिद्वार जिले में 3, नैनीताल में 6, पौड़ी जिले में 5 और उधमसिंह नगर में 2 केस आये है। तुम ही बीते दिन यानी मंगलवार को प्रदेश भर में 44 नए मामले सामने आए थे। हालांकि, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा लगातार व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने में जुटा हुआ है। तो वही, उत्तराखंड शासन सख्त से सख्त कदम उठाए जाने की बात कह रही है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *