देहरादून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 16 दिसबर को उत्तराखंड आएंगे। जनसभा के लिए स्थान अभी तय नहीं किया गया है। भाजपा की ओर से चार दिसंबर को राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के जवाब में कांग्रेस ने भी राहुल गांधी की रैली कराने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि आगामी 16 दिसंबर को राहुल गांधी की रैली का आयोजन राजधानी देहरादून में किया जाएगा। यहां वो प्रदेश कांग्रेस की ओर से होने वाली सैन्य सम्मान सभा मे शिरकत करेंगे। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि बांग्लादेश के गठन के 50 साल हो रहे हैं। पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के साहसिक नेतृत्व की बदौलत यह मुमकिन हो हो पाया था। उनकी पुण्यतिथि के कांग्रेस सैन्य सम्मान समारोह मना रही है। 26 कि इस कड़ी में दून में अंतिम सैन्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। राहुल इसमे शरीक होकर देवभूमि और शहीद सैनिकों को नमन करेंगे।

कांग्रेस पार्टी की ओर से बांग्लादेश निर्माण के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राज्यभर में पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों को प्रियदर्शनी सैन्य सम्मान देकर सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में देहरादून में आयोजित होने वाली रैली में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। बताया कि पार्टी की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।