देहरादून। उत्तराखंड में विगत दिनों से कोविड वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण का काम रुका हुआ था, जो अब शुरू हो गया है। 1.19 वैक्सीन मिल गई है। प्रदेश के सभी टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचा दी गई है। काफी दिनों से उत्तराखंड में टीकाकरण का अभियान रुका हुआ था, जिसके कारण टीकाकरण केंद्रों से लोगों को निराश लौटना पड़ रहा था।  18 प्लस वालों का युवाओं को  वैक्सीन न होने के कारण टीकाकरण केंद्रों से वापस लौटना पड़ रहा था। राज्य ने केंद्र को 1.83 लाख वैक्सीन का एडवांस ऑर्डर किया था। बावजूद इसके वैक्सीन नहीं पहुंच पा रही थी। गुरुवार को जाकर ये कमी दूर हुई। अब सभी टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीनेशन अभियान शुरू होगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *