देहरादून।  उत्तराखंड में रविवार को 6 महीने के बाद सबसे कम कोरोना के मरीज मिले हैं । प्रदेश में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा प्रदेश में कम हो रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर 54 कोरोना संक्रमित मिले। 24 घंटे के भीतर 10499 लोगों की कोविड जांच हुई। इसमें 10445 सैंपल निगेटिव मिले। प्रदेश में पांच जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। कुल संक्रमितों की संख्या 95640 हो गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या घट कर 1725 पर आ गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को जून के बाद एक दिन में सबसे कम संक्रमित मिले हैं।नैनीताल जिले में 23, देहरादून में 15, हरिद्वार में 10, ऊधमसिंह नगर में दो, चमोली, चंपावत, टिहरी, पिथौरागढ़ जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिले में नया संक्रमित नहीं मिला है।
24 घंटे में प्रदेश में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में एक, हिमालयन हाॅस्पिटल में एक मरीज ने दम तोड़ा है। प्रदेश में 1631 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 57 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर 90967 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 1725 सक्रिय मरीजों को उपचार चल रहा है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed