देहरादून। राज्य में 16 जनवरी से प्रारंभ हो रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है। कोरोना टीकाकरण के पहले चरण के लिए उत्तराखंड को कोविशील्ड वैक्सीन की 1.13 लाख डोज मिल गई है। केंद्र सरकार की ओर से सिरम इंस्टीट्यूट से प्रदेश को वैक्सीन की डोज देने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद बुधवार को विशेष विमान से वैक्सीन देहरादून पहुंचाई गई।
प्रथम चरण में 50 हजार हेल्थ वर्कर्स को कोविड-19 की यह वैक्सीन लगाई जानी है। आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वैक्सीन की पहली खेप के रूप में एक लाख तेरह हजार टीके उत्तराखंड पहुंच गए हैं। वैक्सीन के दो डोज के हिसाब से हेल्थ वर्कर्स को टीके लगाए जाएंगे। पहली वैक्सीन लगाने के बाद 28 वें दिन में दूसरी डोज लगाई जाएगी। उत्तराखंड में देहरादून को स्टेट सेंटर जबकि अल्मोड़ा व पौड़ी को सब-सेंटर बनाया गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *