देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में अगर आप क्रिसमस और नए साल की पार्टी करने की सोच रहे हैं तो आप अपना कार्यक्रम स्थगित कर दें क्योंकि जिलाधिकारी देहरादून ने क्रिसमस और नए साल की पार्टी पर कोविड के चलते रोक दी है।  जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने मंगलवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं।


इस आदेश के अनुसार, 25 दिसंबर, 31 दिसंबर और एक जनवरी को जिले के होटल, रेस्टोरेंट, बार व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सार्वजनिक कार्यक्रम और पार्टी आयोजित नहीं की जाएगी। अगर कोई इसका उल्लंघन करेगा तो उस पर आपदा प्रबंधन एक्ट-2005 और उत्तराखंड महामारी रोग कोविड-19 एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *