देहरादून। दीपावली के उपलक्ष्य पर कोरोना वायरस से मुक्ति की कामना को लेकर विश्व संवाद केन्द्र उत्तराखण्ड के तत्वावधान में नारायण मुनि सरस्वती मंदिर में यज्ञ एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विश्व से कोरोना वायरस की समाप्ति की प्रार्थना के बाद यज्ञ में आहुतियों दी। इस कार्यक्रम में मीडिया जगत से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे। आर्य समाज देहरादून के उपप्रतिनिधियों की देखरेख में यज्ञ सम्पन्न करवाया गया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक प्रमुख जगदीश कुमार ने कहा कि दीपावली उत्साह एवं समृद्धि का त्योहार है, जो समाज को सबल एवं पवित्र बनाने का संदेश देता है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक युद्धवीर सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख जगदीश कुमार, सह प्रचारक प्रान्त प्रचार प्रमुख विक्रांतवीर, देहरादून के विभाग प्रचारक भगवती प्रसाद, हिमांशु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *