कल्कि केकलां अपनी एक फोटो को लेकर सुर्खियों में हैं। अनुराग कश्यप से अलग होने के बाद एक्ट्रेस और मॉडल कल्कि केकलां को नया दोस्त मिल गया है। कल्कि ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। ‘कल्कि ने कैप्शन दिया-‘ हमेशा ही संडे जैसा होता है जब मैं अपने केवमैन के साथ होती हूं।’ हालांकि कल्कि ने अपने दोस्त के नाम का खुलासा नहीं किया है। दोनों समुद्र के किनारे साथ में खड़े हैं। फोटो में दोस्त को किस करती नजर आ रही हैं। कल्कि केकलां के फोटो पर उनके दोस्तों ने भी कमेंट किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के अलावा हर्षबर्ग ने उनकी फोटो पर कमेंट किया है। हर्ष ने लिखा कि तुम हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्कान ला देती हो।

कल्कि ने कुछ दिन पहले हर्शबर्ग नाम के व्यक्ति को बर्थडे विश करते हुए एक पोस्ट शेयर की थी। पोस्ट में कल्कि ने उसे रोशन जिंदगी की दुआ दी थी और हर्शबर्ग ने जवाब में कहा था कि रोशनी उन्हें हर उस जगह मिल जाती हैं जहां वे होती है। कयास लगाया जा रहा है हर्षबर्ग ही उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं। कल्कि की शादी पहले फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से हुई थी। दोनों ने दो साल तक डेटिंग करने के बाद 2011 के अप्रैल में शादी कर ली थी। हालांकि शादी के 4 साल बाद साल 2015 में अनुराग और कल्कि का रिश्ता टूट गया था। दोनों अब भी दोस्त हैं। हाल ही में वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान कल्कि ने इंस्टाग्राम पर अनुराग के साथ एक तस्वीर साझा की थी और यह कहते हुए कैप्शन दिया था, ‘सेट पर दो भक्त।’  कल्कि ने फिल्म ‘देव डी’म से बॉलीवुड में डेब्यू की थी।
हिन्दुस्थान समाचार

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *