देहरादून। नवोदय विद्यालय तपोवन देहरादून से ‘दीनदयाल उपाध्याय ई-पंचायत सम्मलेन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के समस्त वर्चुअल क्लासरूम युक्त विद्यालयों में सूचना एवं संचार तकनीक के माध्यम से प्रदेश के लगभग 5000 ग्राम प्रधानों से सीधा संवाद किया।

संवाद के दौरान वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत आगामी भविष्य में कोविड-19 से प्रभावित संबंधित व्यवस्थाओं को सुचारु व सुदृढ़ करने, ग्रामों व पंचायतों के विकास हेतु चर्चा की। साथ ही पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 14वें वित्त आयोग तथा 15वें वित्त आयोग की धनराशि तथा 50% मनरेगा की धनराशि से ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण एवं मरम्मत स्वीकृति के विषय में जानकारी दी। सभी पंचायत प्रतिनिधियों का क्षमता विकास प्रशिक्षण शीघ्र दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत स्थिति सामान्य होने तक वर्चुअल क्लास/ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण कराया जाएगा।

इस मौके पर पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि  विभिन्न प्रदेशों से घर लौटे लोगों को प्रवासी न कहा जाये। वे सभी हमारे अपने हैं। कोरोना संकट काल के दौरान उनके प्रति स्नेह एवं अपनत्व का भाव रखें, जिससे उन्हें सबल प्राप्त हो। सभी ग्राम प्रधान एवं उनकी टीम ‘फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स’ हैं। प्रधान कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु अपना जीवन दांव पर लगाकर अन्य को सुरक्षा प्रदान कर, धरातल पर अदम्य साहस का परिचय दिया है और दे रहें है।

‘दीनदयाल उपाध्याय ई-पंचायत सम्मलेन’ कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की सम्बंधित समस्याओं को जाना तथा प्रदेश हित में अनेक सुझावों की प्राप्ति हुई। आश्वस्त करता हूँ कि उक्त कार्यक्रम से ज्ञात समस्त समस्याओं का यथासंभव शीघ्र समाधान किया जायेगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *