15 Mar 2025, Sat

देहरादून नगर निगम के ननूरखेड़ा पार्षद ने स्वयं किया सैनिटाइजेशन का काम

देहरादून। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को देखते हुए देहरादून नगर निगम क्षेत्र को पूरी तरह से शनिवार से सैनिटाइज किया जा रहा है। निगम के हर वार्ड में सैनिटाइजेशन तेजी से किया जा रहा है।
आज नगर निगम देहरादून के वार्ड संख्या-62 ननूरखेड़ा के अन्तर्गत ननूरखेड़ा, तपोवन रोड़, विद्या विहार, देवलोक कालोनी, दीपलोक कालोनी तथा विष्णुलोक कालोनी को सैनिटाइज किया गया।  क्षेत्र को सैनिटाइज करने का काम से शनिवार किया जा रहा है।
ननूरखेड़ा वार्ड में पार्षद सुमित पुण्डीर रविवार को नगर निगम की टीम के साथ सुबह से ही सैनिटाइज करने के काम में जुटे रहे। ननूरखेड़ा वार्ड के कई क्षेत्रों में पार्षद स्वयं भी सैनिटाइजेशन करते हुए दिखे। पार्षद सुमित पुण्डीर ने कहा कि वार्ड-62 में सभी स्थानों पर सही ढंग से सैनिटाइजेशन का काम नगर निगम की टीम के साथ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ननूरखेड़ा क्षेत्र के ओखला गांव में एक कोरोना पाजिटिव पाया गया, जो कि महाराष्ट्र से आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *