देवाल (चमोली)।  देवाल-खेता मोटर मार्ग सुयालकोट, नलधूरा में भूस्खलन क्षेत्र में छात्रों को जान हथेली में रखकर  मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा देने छात्र 4 किमी पैदल चलकर परीक्षा केन्द्र मेलखेत इटर कालेज पहुंचे। वापसी में भी पैदल चल कर बडी मुश्किल से घर लौट आए है।
राइका बोरागाड के एसएमसी अध्यक्ष कमल सिंह भडारी, नरेंद्र सिंह गडिया, धनुली देवी, अवतार मेहर, प्रेम भंडारी ने कहा कि मंगलवार को मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा होनी थी, ग्राम पंचायत पलवरा, रैन, लिगडी, ओडर, कफलखेत, सिलगी, उडीबगड के 36 छात्रों को परीक्षा देने मेलखेत इटर कालेज पहुचना था,10 बजे से पेपर होना था। देवाल – खेता मोटर मार्ग विभिन्न स्थानों में सडक क्षतिग्रस्त होने से छात्र बड़ी मुश्किल से 4 किलोमीटर पैदल चलकर परीक्षा केंद्र मेलखेत पहुंचे है। सुयालकोट भूस्खलन क्षेत्र में छात्रों को जान हथेली में रख आगे बढाया। छात्रों को राइका बोरागाड के पीटीआई तारा सिंह दानू को भेजा गया था, अभिभावक अपने बच्चों को लेकर गए। अभिभावकों ने कहा कि लोनिवि ने क्षतिग्रस्त सड़क को खोलने के लिए मशीन तो लगाई थी, एक मशीन खराब होन से समय पर सड़क को यातायात के लिए खोल पाए। अभिभावकों ने लोनिवि के खिलाफ नाराजगी जताई है।
लोनिवि के सहायक अभियता जगदीश टम्टा ने कहा कि सुयालकोट में भूस्खलन क्षेत्र है। यहा थोडी सी बारिश में सड़क पर मालवा और बोल्डर आ रहे हैं। दो जेसीबी मशीन लगाई है। जो मलबा हटा रहे है। मंगलवार को 11:30 बजे सुयालकोट रोड को खोल दिया गया है। नलधूरा व मेलखेत में जल्द खोल दिया जाएगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *