देहरादून। न्यायालय के निर्देशों के क्रम में देहरादून शहर में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जन सामान्य हेतु बनाये गये फुटपाथों, गलियों, सड़कों एवं अन्य स्थलों पर किये गये अनधिकृत निर्माणों एवं अवैध अतिक्रमणों में ध्वस्तीकरण, चिन्हीकरण व सीलिंग का कार्य जारी है। उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए. डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इस सम्बन्ध में बताया कि 19 सितम्बर को इस अभियान के अन्तर्गत 31 अवैध अतिक्रमण का ध्वस्तीकरण व 335 अतिक्रमणों का सीमांकन का कार्य सम्पादित करने के साथ ही अतिक्रमण किये गये 72 भवनों के सीलिंग पार्किंग स्थलों पर संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध नोटिस भी जारी किये गये है। उन्होंने बताया कि कल शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित अवैध अतिक्रमण हटाया जायेगा। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए उत्तराखंड का फिर चयन सीएम पहुंचे देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, डाॅ चिन्मय पण्ड्या और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मदन दास देवी से की मुलाकात