पोस्ट-कोविड सिंड्रोमः घबराये नहीं, ये सावधानी बरतें
कोविड रोगी अधिकतर 2 – 4 सप्ताह में ठीक हो जाते हैं। फिर भी कुछ रोगियों में कोविड के लक्षण चार सप्ताह से अधिक समय तक बने रहते हैं। ऐसी स्थिति को “एक्यूट पोस्ट कोविड सिंड्रोम” के रूप में जाना जाता है। यदि लक्षण 12 महीने के बाद भी बने रहते हैं, तो इसे “पोस्ट कोविड सिंड्रोम” के रूप में जाना जाता है।
उत्तरकाशीः महिला बनीं हत्यारिन, कुल्हाड़ी से काटा पति की गर्दन
जनपद के ब्लॉक के हिमरौल गांव में महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने कुल्हाड़ी से पति की गर्दन पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 274 नए मामले, 18 की मौत
उत्तराखण्ड में कोराना संक्रमण के मामले कम तो हो रहे हैं, लेकिन मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। जहां संक्रमण कम होने के बाद से सरकार द्वारा ढील दी गयी है, वहीं मौत का आंकड़ा कम न होने से मुश्किलें बरकरार हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 274 नये कोरोना मरीज मिले, तो वहीं 18 लोगों की जान भी गयी। जबकि 515 मरीजों को आज ठीक भी हुए हैं।
उत्तराखंडः बाजार शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति, कोरोना कर्फ्यू 22 जून तक
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू की अवधि को बढ़ाया गया है। कोरोना कर्फ्यू 22 जून तक लागू रहेगा। सरकार ने कुछ छूट देते हुए दुकानों को खोले जाने की अनुमति दी है। प्रदेश में सरकार ने व्यापारियों की मांग को…
तीसरी लहर की आशंका में बच्चों को लेकर असमंजस की स्थिति
-कमलकिशोर डुकलान हमें अपने संतुलित विवेक के साथ कोरोना महामारी से स्वयं निपटना है। ऐसे समय में हमें महात्मा बुद्ध की करुणा-सम्यक दृष्टि संबलता प्रदान करती है। महात्मा बुद्ध ने कहा था,”अप्प दीपो भवः” बच्चों के बचाव हेतु हर भारतीय…
उत्तराखंडः घट रहे कोरोना के मामले 263 नए केस, 7 की मौत
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामले धीरे धीरे कम हो रहे हैं रविवार को 263 नए मामले सामने आए। वहीं सात लोगों की मौत भी हुई। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 4529 हो गई है, वहीं प्रदेश में रिकवरी…
सोमवार से शुरू होगा जनशताब्दी, नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन तथा विश्वनाथ बस सेवा का संचालन
देहरादून। देहरादून और दिल्ली के बीच चलने वाली जनशताब्दी और दून-कोटा के बीच चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सोमवार से शुरू होने जा रहा है। ट्रेनों के चलने से देहरादून से दिल्ली और दिल्ली से देहरादून आने…
प्रधानमंत्री ने डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड प्रतिपक्ष नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन
नई दिल्ली। उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश का दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। इंदिरा हृदयेश के निधन से प्रदेश एवं कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इंदिरा…
Maharana Pratap Jayanti 2021: हल्दीघाटी के अस्मिता और संघर्ष के प्रतीक महाराणा प्रताप
महाराणा प्रताप मेवाड़ के 13 वें महान योद्धा और राजस्थान के गौरव थे। भारत के महान योद्धा के सम्मान के लिए यह जयंती पूरे देश में खास कर देश के उत्तरी भागों में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। उनका नाम इतिहास के पन्नों पर साहस और दृढ़ प्रण के लिए आज भी अमर है, उन्होनें कभी मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की और उनके साथ अनेकों लड़ाईयां लड़ी।महाराणा प्रताप का जन्म हिन्दी पंचांग के अनुसार विक्रम संवत 1597 की ज्येष्ठ शुक्लपक्ष की तृतीया को हुआ था।
उत्तराखंड में बिजली कड़कने और तेज हवाओं व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना
उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति) व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है
IMA POP : अंतिम पग पार कर 341 युवा बने सेना का अभिन्न हिस्सा
भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में अंतिम पग पार करते ही 341 नौजवान भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 09 मित्र देशों देशों अफगानिस्तान, तजाकिस्तान, भूटान, मॉरीशस, श्रीलंका, वियतनाम, टोंगा, मालदीव और किर्गिस्तान के 84 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। इसके बाद देहरादून स्थित प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 62 हजार 987 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ जाएगा, इनमें मित्र देशों को मिले 2587 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं
डायबिटीज इंडिया वर्ल्ड कांग्रेस- 2021ः डायबिटीज और कोविड के बीच परस्पर-संबंध के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान
केंद्रीय मंत्री एवं प्रसिद्ध डायबिटीज विशेषज्ञ, डॉ. जितेंद्र सिंह ने डायबिटीज और कोविड के बीच परस्पर-संबंध के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जो प्रतिष्ठित आरएसएसडीआई (रिसर्च सोसायटी फॉर स्टडी…
लैंटाना से मिलेगी मुक्ति, वन विभाग लैंटाना हटाकर मिशन मोड में रोपेगा फलदार वृक्ष
पारिस्थितिकीय तंत्र के लिए खतरनाक साबित हो रही कुर्री (लैंटाना कमारा) की झाड़ियों के फैलाव से उत्तराखंड के संरक्षित क्षेत्र भी बेहाल हैं। दरअसल, लैंटाना के अपने इर्द-गिर्द दूसरी वनस्पतियों को न पनपने देने के गुण और वर्षभर खिलते रहने से इसके निरंतर फैलाव ने पारिस्थितिकी के लिए खतरे की घंटी बजाई है।
उत्तराखण्ड में कोरोना का ग्राफ गिरा, 287 नये मामले, 21 मौतें
देहरादून। उत्तराखण्ढ में कोरोना का ग्राफ गिरा है, लेकिन मौत का ग्राफ उस अनुपात में नहीं घट रहा है। आज प्रदेश में 287 नए मामले समाने आये, जबकि 21 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 336153…
इरेडा ने 4500 करोड़ रुपये की सोलर पीएलआई योजना के लिए बोलियां आमंत्रित की
सोलर पीवी मॉड्यूल के घरेलू उत्पादन को बड़ा बढ़ावा आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जून नई दिल्ली। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रम (पीएसयू) भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने केंद्र सरकार के…
‘ई – संजीवनी’ ने 60 लाख परामर्श पूरे किए, उत्तराखंड में 134214 लोगों ने लिया परामर्श
-संजीवनी ने 375 से अधिक ऑनलाइन ओपीडी के जरिए 6 मिलियन (60 लाख) परामर्श पूरा करके एक और मील का पत्थर पार किया है।
योग गुरु रामदेव का यू टर्न, बोले एलोपैथी डॉक्टर धरती पर भगवान के दूत, कोविड का टीका लगवाएंगे
योग गुरु रामदेव ने एलोपैथी के बारे में की गई अपनी टिप्पणी से यू टर्न लेते हुए कहा कि डॉक्टर धरती पर देव के दूत हैं।
आर जे रौनक ‘बउआ’ ने अल्मोड़ा के राजकीय होटल मैनेजमेंट में कोविड का टीका लगवाया
अल्मोड़ा। जनपद में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। जाने-माने रेडियो जाॅकी आर जे रौनक (बउआ) ने अल्मोड़ा के राजकीय होटल मैनेजमेंट मे अपना वैक्सीनेशन करवाया। वैक्सीनेशन के दौरान उन्होंने अपना अनुभव साझा करते…
मौसम विभाग का अनुमानः उत्तराखंड में बिजली चमकने और भारी वर्षा के आसार
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना और जम्मू व कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम…














