13 Mar 2025, Thu
किच्छा। उत्तराखंड के किच्छा में टोल प्लाजा पर टोल कर देने को लेकर कुछ युवकों ने सुपरवाइजर को कार पर घसीटते हुए दूर तक ले गए। यही नहीं युवक के एक अन्य साथी में पिस्टल निकालकर हवा में लहरा दी।
मंगलवार को टोल प्लाजा पर टोल कर नही देने पर जब टोल सुपरवाइजर ने कार सवारों को रोका, जिस पर सुपरवाइजर पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। कार के बोनट पर सुपरवाइजर कुछ दूर घिसटता चला गया। उसके बाद उसके साथी ने पिस्टल निकाल हवा में लहरा दी। उसके बाद टोल कर्मियों की हाथापाई हो गई। सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गयी।
जानकारी के अनुसार माटखेड़ा बिलासपुर निवासी अर्जुन सिंह अपने साथियों के साथ टोल पर पहुचा। वहां उसने अपने आपको किसान आंदोलनकारी बताते हुए टोल देने से मना कर दिया। टोल न देने पर कर्मियों ने टोल लेन में जाम लग जाने के कारण उसे लेन से अलग किया तो कार चालक ने कार के आगे खड़े सुपरवाइजर पर चड़ा दी। इतना ही नहींं उसके एक साथी ने पिस्टल भी निकल ली। जबरदस्ती कार निकालने के दौरान सुपरवाइजर पर कार चढ़ाने पर टोल कर्मियों के साथ वाहन में सवार लोगोंं मेंं हाथापाई भी हो गयी। हंगामे पर पुलिस भी मौके पर पहुच गयी और एक आरोपित को दबोच लिया। उसके बाद वहां भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसी दौरान पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज वाइरल हो गयी। सीओ सुरजीत कुमार भी वहां पहुच गए। मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्र होने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *