3 Jul 2025, Thu

राजधानी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का भव्य स्वागत, पार्टी पदाधिकारियों में भरा जोश

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा अपने उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन शनिवार को देहरादून पहुंचे, जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। राजधानी में उन्होंने भाजपा प्रदेश पदाधिकारी , जनप्रतिनिधि व जिलाध्यक्ष बैठक को संबोधित किया। वहीं आईआरटीडी सभागार, देहरादून में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट  के पिता एस० एस० बिष्ट को मंचासीन अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।  प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि आध्यात्म की दृष्टि से महान है। यह सैनिकों की भूमि है। ऐसी धरती पर मुझे आने का मौका मिला इसे मैं अपना सौभाग्य समझता हूं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने विषम परिस्थितियों के बावजूद हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है। कड़ी मेहनत और ईमानदारी के बल पर यहां के लोगों ने सेना, राजनीति, ब्यूारोक्रेसी और साइंस के क्षेत्र में देश का नेतृत्व किया है।
उत्तराखंड में 2022 में तय प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पार्टी विधायकों, पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की।
नड्डा ने शुक्रवार को हरिद्वार में हर की पौड़ी पर पूजा-अर्चना के साथ अपने चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे की शुरुआत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *