देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के चैथेे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता देश की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्वतंत्रता आन्दोलन में हिन्दी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं ने समाज में जन जागरूकता के प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वर्तमान में कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करने में भी हिंदी पत्रकारिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी हिन्दी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है।
भारतीय पत्रकारिता का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा
देहरादून। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर भारतीय लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ पत्रकारिता से जुडे लोगों को प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने हार्दिक शुभकामनायें दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकारिता जगत को अन्तर्राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता हमारे लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ है तथा आज के युग में मीडिया समाज का सबसे बड़ा पथ प्रदर्शक है।
स्वच्छ एवं निडर पत्रकारिता ने सदैव समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। पूरे विश्व में पत्रकारिता एवं मीडिया का एक महत्वपूर्ण स्थान है तथा भारतीय पत्रकारिता का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है। लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारिता की अलग महत्ता है लोकतंत्र में मीडिया ही है जो जनता की आवाज बनकर सरकार तक पहुंचता है। अन्तर्राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, महामंत्री पी.के. अग्रवाल, महामंत्री नवीन जोषी, महामंत्री याकूब सिद्धिकी, पूर्व मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, पूर्व मंत्री अजय सिंह, विषेश आमंत्रित सदस्य सुभाष चैधरी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, निवर्तमान प्रवक्ता गरिमा दसौनी, संदीप चमोली, प्रदेश सचिव राजेश शर्मा, कमर खान, नवीन पयाल, राजेश चमोली, संदीप कुमार, शोभाराम, डाटा विभाग के दीवान सिंह तोमर, सुनित राठौर, पुष्कर सारस्वत आदि ने भी देश एवं प्रदेश के पत्रकारों को शुभकामनायें दी हैं।