7 Aug 2025, Thu

देहरादून। शहीद दुर्गामल्ल रा. स्ना. महाविद्यालय डोईवाला के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।

डॉ. मनोज मिश्रा सहायक राजनीति विज्ञान, राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर ने स्थानीय स्वशासन व लोकतन्त्र पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया की सत्ता शक्तियों का वितरण किस प्रकार से लोकतंत्र को मजबूत करता है। यदि राज्य पंचायत के माध्यम से कार्य को गति प्रदान कार्य है, तो राज्य लोकतंत्र व विकास को प्रेरित करता है। उन्होंने स्थानीय स्वशासन की यात्रा को व्यापक रूप से बताया। 73वें व 74वें संविधान संशोधन की भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों के के प्रश्नों का उत्तर भी दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राखी पंचोला ने किया। धन्यवाद डॉ. अंजली वर्मा ने ज्ञापित किया। इस व्याख्यान में डोईवाला व गोपेश्वर दोनों राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राएं जुड़े थे।

इस कार्यक्रम में अंकित सिंह, अर्जुन सजवान, दीपशिखा चौहान, गुंजन सेठी, हिमानी रावत, काजल राणा, मयंक, प्रियंका बिष्ट, संध्या शुक्ला, महेंद्र सिंह, मनीषा शाह, खुशबू लोधी ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *