• सीएम ने टिहरी में हुए ₹3900 करोड़ के एमओयू में से ₹2400 करोड़ की ग्राउंडिंग का भी किया शुभारम्भ‘

नई टिहरी (गढ़वाल)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई टिहरी स्थित प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में आयोजित ‘‘बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग‘‘ में  ₹415 करोड़ की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनमें ₹201 करोड़ की 44 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹214 करोड़ की 116 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनपद के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों हस्तशिल्प और हस्तकला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं जॉन्दरा चलाकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर्स समिट में टिहरी में हुए ₹3900 करोड़ के एमओयू में से ₹2400 करोड़ की ग्राउंडिंग का भी शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं को 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाने की शपथ दिलाई।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है।

इस मौके पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, धनोल्टी प्रीतम सिंह, घनसाली शक्तिलाल शाह, देवप्रयाग विनोद कण्डारी, ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना सजवाण, राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठरी, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सीडीओ मनीष कुमार, ज्वाइंट मजिस्टे्ट आशिमा गोयल, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह, युवा, छात्र-छात्राओं समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।