15 Mar 2025, Sat

विधायक ऋतु खंडूड़ी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामांकन करने के बाद मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी के कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामांकन करने के बाद तीर्थ नगरी में गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

ध्यातव्य है कि ऋतु खंडूड़ी का विधानसभा अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना तय है। वह उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनेंगी।
शुक्रवार को  कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी अपने समर्थकों के साथ तीर्थनगरी स्थित त्रिवेणी घाट पहुंची। जहां पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं  ने आतिशबाजी कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद ऋतु खंडूड़ी पूरे विधि-विधान के साथ मां गंगा की आरती में शामिल हुई।
इस अवसर पर उन्होंने साधु-संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। गंगा आरती के पश्चात उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा हाईकमान का आभार प्रकट किया। कहा कि प्रधानमंत्री ने और भाजपा नेतृत्व ने उनको जो जिम्मेदारी दी है उस पर वह पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता से निर्वहन करेंगी।  कहां कि उत्तराखंड की महिलाओं का केंद्रीय नेतृत्व ने सम्मान किया है। उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के आदर्श पर चलने की बात भी कही। कहा कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने 5 साल के कार्यकाल में विधानसभा को सफलतापूर्वक संचालित किया।
इस अवसर पर मेयर अनिता ममगाईं, अश्विनी गुप्ता, नवनीत राजपूत, मीनाक्षी भंडारी, कपिल गुप्ता, अभिनंदन दुबे, राम कृपाल गौतम, लक्ष्मी गुरुंग सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *