1 Jul 2025, Tue

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने जारी किया ‘दृष्टि पत्र’

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बुधवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया है भाजपा ने इसे ‘दृष्टि पत्र’ नाम दिया है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं, रोजगार और कानून व्यवस्था के मुद्दे सहित कई अहम मुद्दे शामिल किए हैं। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में उत्तराखंड बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि, पार्टी ने प्रदेश के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए यह पत्र जारी किया है। वहीं, इससे उत्तराखंड का विकास निश्चित है।

दृष्टि पत्र के महत्वपूर्ण बिंदु:-

  • चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।
  • हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।
  • पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
  • स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।
  • किसानों को 8000 रु. सहायता राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।
  • लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी।
  • युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जाएगा।
  • देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
  • स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।
  • पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
  • 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित।
  • छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि।
  • हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज।
  • बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार।
  • उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *