3 Jul 2025, Thu

राम मन्दिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग करेगा संघ का एक-एक स्वयंसेवक, राष्ट्रव्यापी जनसम्पर्क अभियान के तहत घर-घर जायेगा संघ

देहरादून। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की कवायद शुरू होते ही देश में लाखों लोगों आर्थिक सहयोग के आगे आने लगे और अभी भी निरन्तर लोग दान देने के लिए उत्साहित हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी राम मन्दिर निर्माण में आर्थिक सहयोग के लिए जनसम्पर्क तथा जनजागरण का राष्ट्रव्यापी अभियान छेड़ा है। विगत दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक में इस अभियान को प्रदेश में अमलीजामा पहनने के लिए रणनीति बनायी गयी। राज्य के सभी जिलों में संघ के स्वयंसेवक घर-घर जाकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए स्वैच्छिक रूप से आर्थिक सहयोग की अपील करेंगे। लोगों से प्राप्त आर्थिक सहयोग श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में जमा किया जायेगा। आर्थिक सहयोग लेने के लिए संघ ने 10 रूपये तथा 100 रूपये के कूपन जारी किये है।

वहीं दूसरी ओर इस अभियान को सफल बनाने के लिए संघ की देहरादून महानगर ईकाई की बैठक हुई, जिसमें संघ के प्रान्त सह प्रचार प्रमुख श्री संजय ने बताया कि देहरादून में एक लाख घरों तक सम्पर्क करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संघ का एक-एक स्वयंसेवक अपने सहयोग राशि के साथ-साथ अन्य लोगों से भी कूपन के माध्यम से राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग प्राप्त करेगा।

बैठक में महानगर कार्यवाह श्री विशाल जिन्दल ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए देहरादून के 17 नगरों की 134 बस्तियों में घर-घर जाकर सम्पर्क किया जायेगा। हर बस्ती में 10-10 स्वयंसेवकों की टीम बनायी जायेगी।

देहरादून विभाग प्रचारक श्री भगवती प्रसाद ने कहा कि राम मंदिर निर्माण राष्ट्र जागरण का काम है और इससे न केवल देश में बल्कि विश्व में एक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगी। उन्होंने बताया कि देहरादून विभाग के सभी जिलों में इस अभियान को चलाया जायेगा। इस अवसर पर श्री महेन्द्र तथा श्री उदयवीर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *