7 May 2025, Wed

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को ‘‘एकता दिवस’’ के रूप में मनाया गया

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को ‘‘एकता दिवस’’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा विनम्र भाव से राष्ट्रपिता का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धंाजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित ‘‘एकता सम्मेलन’’ कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हमें गांधी जी के बताये सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होेंंने कहा कि गांधी जी हमारे पथप्रदर्शक नेता थे। आज देश की सत्ता पर काबिज गोड़से की नीतियों का समर्थन करने वाले लोग गांधी जी के विचारों तथा उनकी नीतियों की हत्या कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने सदैव गांधी जी के विचारों पर चलकर देश के हर धर्म, हर वर्ग के व्यक्ति की उन्नति की विचारधारा पर चलते हुए महात्मा गांधी जी के सपनों को साकार करने का काम किया है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत को भारत से निकालने के लिए राष्ट्र को अंगे्रजो भारत छोड़ो का नारा दिया जो पूरे देष में गूंजा और इसी नारे को लगाते हुए लाखों नर-नारियों ने देश की आजादी के लिए बढ़चढ़ कर भाग लिया जिसे देखकर बिटिश हुकूमत भयभीत हो गई और आन्दोलन को क्रूरता से दबाना शुरू कर दिया। अंगे्रजी हूकूमत ने आजादी के दिवानो ंपर लाठियां तथा गोलियां बरसानी शुरू कर दी जिसमें अनेकों स्वतंत्रता सेनानी शहीद हुए तथा कई जेल में डाल दिये गये। इसके बावजूद आजादी के दिवानों ने हार नहीं मानी और दृढ निश्चय के साथ देश की आजादी के लिए संघर्ष करते हुए आगे बढ़ते चले गये तथा देश को आजादी दिलाई। कंाग्रेस पार्टी महात्मा गांधी जी द्वारा दिखाये जाने वाले मार्ग पर चलने वाली पार्टी है तथा आज भी विश्व में गांधी जी के विचार प्रासांगिक हैं तथा सारा विश्व गांधी जी के विचारों पर चलना चाहता है। हमें राष्ट्र के स्वतंत्रता आन्दोलन के स्वतंत्रता सेनानयों को सदैव याद रखना चाहिए। हम सब कांग्रेसजन उन्हें याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी जी के पद चिन्हों का अनुसरण करने वाली पार्टी होने के साथ-साथ हम कांग्रेस पार्टी के लोग अपने को उनकी विरासत का वाहक और हकदार मानते हैं और देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी जी ने अहिंसा का मार्ग अपनाया था। हमें उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए, यही हमारी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *