25 Aug 2025, Mon

भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत के आदर्शों पर चलने का आह्वान

अल्मोड़ा। जमींदारी उन्मूलन व सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने के साथ ही देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत के आदर्शों को हमें ग्रहण करना होगा यह बात विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने आज गोविन्द बल्लभ पंत की 132वीं जयन्ती के अवसर पर खूॅट में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि प0 गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी व कुशल प्रशासक थे। उन्होंने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त इन बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू ने पं0 गोविन्द बल्लभ पंत को उत्तरी भारत के समग्र विकास हेतु जिम्मेदारी सौंपी थी जिसका उन्होंने बखूबी से निर्वहन किया। उन्होंने गृहमंत्री के रूप में कार्य कर जो कार्य किये वह हमेशा हमारे लिए प्रेरणादायी रहे साथ ही उन्होंने समाज के निर्बल व असहाय लोगो को साथ लेकर और उनके जीवन स्तर को आगे बढ़ाने का जो कार्य किया वह आज के परिपेक्ष्य में हम सब के लिए मील का पत्थर साबित होगें।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्रीध्सांसद अजय टम्टा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पं0 गोविन्द बल्लभ पंत ने स्वतन्त्रता आन्दोलन में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पंत जी का व्यक्तित्व हम सब के लिए प्रेरणादायी ही नहीं अनुकरणीय है हमको उनके आदर्शों पर चलकर प्रदेश को विकास की दौड़ में आगे बढ़ाना होगा। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत द्वारा देश के विकास के लिए किये गये कार्यों व उनके द्वारा समाज सेवा के लिए जो कार्य किये गये थे उन्हें हमेश याद रखना होगा। इसके अलावा नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुन्दन लटवाल, अर्बन कापरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनन्द सिंह बगड़वाल, राजेन्द्र बाराकोटी, ललित पंत, सहित अनेक लोगो ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पं0 गोविन्द बल्लभ पंत त्याग, संघर्ष एवं बलिदान की प्रतिमूर्ति के साथ-साथ एक अच्छे प्रशासक एवं समाज सेवा के लिए समर्पित थे। उनका जीवन वर्तमान तथा अपने वाली पीढ़ी के लिए सदा प्रेरणादायक रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि वे हमेशा ग्रामीण क्षेत्र के उत्थान की सोच को लेकर कार्य किया और गरीबो का जीवन स्तर ऊॅचा उठ सके उसके लिए अनेक महत्वाकाक्षीं योजनायें चलायी जिसका परिणाम हमारे पर्वतीय क्षेत्र के लिए वरदान साबित हुआ। इससे पूर्व खूॅट पहुॅचने पर विधानसभा उपाध्यक्ष, सांसद व नगरपालिका अध्यक्ष सहित समस्त गणमान्य लोगो ने पंत स्मारक में पंत जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम का संचालन चन्दन सिंह भोज ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों व संस्कृति विभाग के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर बहुउदेशीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सा, कृषि, पशुपालन, उद्यान आदि विभागों के स्टाॅल लगाये गये। जिसमें अनेक लोगो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, डी0एफ0ओ0 सिविल सोयम खुशाल सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत, प्रभारी संग्रहालय ज्ञान प्रकाश तिवारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, स्नेहलता पंत, सी0एल0 टम्टा, आयोजन समिति के मोहन चैहान, नवीन पंत, जगदीश चन्द्र पंत, वी0डी0ओ0 हवालबाग पंकज काण्डपाल, विशन सिंह, सुरेश भटट, मदन सिंह बिष्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती

गोविंद बल्लभ पंत की जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त।
नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 132वीं जयन्ती सरोवर नगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक संजीव आर्या, विशिष्ट अतिथि आयुक्त राजीव रौतेला, जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने पंडित पंत के मूर्ति पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्रों-छात्राओं व कुमाऊँ संस्कृति उत्थान समिति द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में पंडित जन्मदिवस समारोह समिति की ओर से स्कूली बच्चों व उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा जनपद के सरकारी कार्यालयों व अन्य सार्वजनिक स्थानों में भी पंत के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर पंत की चित्र प्रर्दशनी का विधायक संजीव आर्या, कमिश्नर राजीव रौतेला व डीएम सविन बंसल द्वारा फीता काट कर शुभारम्भ कर अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल रावत व नवीन पांडे ने किया।
मंगलवार को पंत पार्क नैनीताल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अपने सम्बोधन ने मुख्य अतिथि विधायक श्री आर्या ने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन से लेकर 1950 में उत्तर प्रदेश जमींनदारी उन्मूलन कानून तथा देश को खाद्यान में आत्म निर्भर बनाने तथा समाज को सभी सहूलित उपलब्ध कराने के लिये पं गोविन्द बल्लभ ने किया उससे प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्र व समाज की सेवा के लिए हमें आगे होना यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। उन्होंने पंडित पंत द्वारा देश के विकास के लिए किये गये कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं पंत एक कुशल प्रशासक के साथ ही उच्च कोटि के अधिवक्ता भी थे। खूंट अल्मोड़ा में जन्में पं पंत ने शुरूवाती दौर की वकालत काशीपुर में की थी और वह अभिवाज्य उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही केन्द्र में केन्द्रीय गृह मंत्री भी रहे।
अपने सम्बोधन ने आयुक्त व जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि पं0 गोविन्द बल्लभ पंत हमारे क्षेत्र के हैं। देश सदा ही स्वः पंत का ऋणी रहेगा। उनके देश के विकास के लिए जो कार्य किये गये हैं वह अद्वितीय एंव मील का पत्थर हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जिनमें अजय कुमार, कार्तिक कनवाल, गरिमा नेगी, चेतन कोटलिया, दिनेश मेहरा, चेतना बिष्ट, तनुजा अधिकारी, ममता कनवाल, मनीषा कनवाल, योगेश सिंह बिष्ट, व जमुना बिष्ट शामिल है। इसके साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्यों हेतु केदार सिंह रावत, हेमा रावत, डाॅ नारायण सिंह जन्तवाल, मनोज कुमार, जीत सिंह आनन्द, शंकर दत्त जोशी, व विश्वकेतु वेद्य को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक ललित मोहन भट्ट, मुख्य संयोजक पूरन सिंह मेहरा, संयोजक गोपाल सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद महेन्द्र पाल सिंह, पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल, प्रेमा स्थिर, कैलाश रौतेला, भानु पंत, पान सिंह, शिवानी पवार, दया किशन पोखरिया, राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री शन्ति मेहरा, मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की, भुवन चन्द्र हरबोला, राजेन्द्र प्रसाद, मुन्नी तिवारी, निर्मला चन्द्रा, रेखा आर्या सुरेश चन्द्रा, गजाला कमाल, केएल आर्य, किशन सिंह रौतेला, जगमोहन बिष्ट, सुर्दशन साह, जीत सिंह आनंद, ज्योति प्रकाश, विमला अधिकारी के अलावा, दिनेश आर्य, शांति महरा, सुरेश नेगी, विवेक साह, बीना महरा, विश्वकेतु वैद्य, ओमकार गोस्वामी के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इधर सूचना विभाग में अतिरिक्त सूचनाधिकारी गोबिन्द बिष्ट ने पंत जी के चित्र पर माल्यानपर्ण कर याद किया। इस अवसर पर पत्रकार चन्द्रेक बिष्ट, नवीन जोशी, प्रकाश पाण्डेय, दीवान गिरी गोस्वामी, सुधीर कुमार, दीवान सिंह बिष्ट,उमेद सिंह जीना, मोहन चन्द्र फुलारा के अलावा अनेक लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *