4 Jul 2025, Fri

बड़ी खबरः उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सतपाल सिंह की पत्नी अमृता रावत कोरोना संक्रमित, अन्य कैबिनेट मंत्रियों के भी संक्रमित होने की संभावना

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कैबिनेट मंत्रियों की भी मुश्किल बढ़ सकती
अमृता रावत की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके पूरे निजी स्टाफ में हड़कंप
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया जा रहा
प्रारंभिक तौर पर उनके पति सतपाल महाराज समेत संपर्क में आए चार दर्जन लोगों की पहचान की गयी

 देहरादून। पूर्व मंत्री अमृता रावत और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आज उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही प्रारंभिक तौर पर उनके पति सतपाल महाराज समेत संपर्क में आए चार दर्जन लोगों की पहचान की गयी है। सबको क्वारंटाइन किया जा रहा है। उधर, जिला प्रशासन के मुताबिक मामले में अन्य संपर्काें की भी तलाश की जा रही है। 

अमृता रावत की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके पूरे निजी स्टाफ में हड़कंप उनके निजी स्टाफ के द्वारा स्वयं बताया गया कि वह इस बीच उनके संपर्क में रहे हैं। सबसे बड़ी बात लगातार दो कैबिनेट बैठक में सतपाल महाराज शामिल हुए हैं। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी भी पूर्व मंत्री रही हैं। उन्हें ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया जा रहा है। 

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कैबिनेट मंत्रियों की भी मुश्किल बढ़ सकती है। दरअसल पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज शुक्रवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट में शामिल हुए थे। ऐसे में अब सतपाल महाराज के साथ ही अन्य कैबिनेट मंत्रियों के भी क्वारंटाइन होने की नौबत आ सकती है।

बता दें कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का आवास देहरादून में म्यूनिसिपल रोड पर है। इसका दूसरा हिस्सा सर्कुलर रोड पर भी खुलता है। हाल में दिल्ली से कुछ लोग उनके यहां आए थे, जिन्हें सर्कुलर रोड की तरफ खुलने वाले गेस्ट हाउस व कार्यालय में क्वारंटाइन किया गया। महाराज व उनका परिवार म्यूनिसिपल रोड की ओर तरफ वाले आवास में रहता है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी पत्नी अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अमृता रावत का स्वास्थ्य 24 मई को खराब हुआ था।

स्वास्थ्य बिगड़ने पर उनकी कोरोना जांच की गई लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। अमृता का स्वास्थ्य शनिवार को ज्यादा खराब हुआ तो दून की एक प्राइवेट लैब से सैंपल की जांच कराई गई जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

महाराज ने बताया कि अमृता का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद से उन्हें घर पर ही क्वारंटाइन कर दिया गया था। उनके घर के सर्कुलर रोड स्थित हिस्से पर पहले ही होम क्वारंटाइन का नोटिस लगा दिया गया था।

अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद म्युनिसिपल रोड वाले हिस्से पर भी क्वारंटाइन का बोर्ड लगा दिया गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब आगे की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग विभाग और प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुसार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *