29 Jun 2025, Sun

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल को मिला बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड

अबू धाबी/दिल्ली। शेरशाह फिल्म का गाना रातां लम्बिया के लिए उत्तराखंड के बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल (JUBIN NAUTIYAL) को अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (International Indian Film Academy Awards) का बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड (Best Playback Singer Male Award) दिया गया।  फिल्म शेरशाह 2021 में OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थी। यह फिल्म करगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा पर बनी है.आईफा के मंच पर सबसे पहले बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड ही दिया गया। क्रिटिकेयर हॉस्पिटल से डॉ. नामजोशी और एक्ट्रेस लारा दत्ता ने प्लेबैक सिंगर के विजेता बने। वहीं, प्लेबैक सिंलग फिमेल का अवॉर्ड असीस कौर को दिया गया। उन्हें भी शेरशाह फिल्म के रातां लम्बियां गाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। आईफा अवॉर्ड्स 2022 (IIFA Awards 2022) का आयोजन अबु धाबी में किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जुबिन नौटियाल उत्तराखंड के देहरादून के चकराता क्षेत्र के निवासी हैं। उन्हें 8 वें मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स 2016 में अपकमिंग मेल वोकलिस्ट ऑफ द ईयर से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा राइजिंग म्यूजिकल स्टार अवॉर्ड 2015 का पुरस्कार भी उनके नाम रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही हिंदी फिल्मों के लिए कई हिट गाने गाए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुबिन को अवार्ड मिलने पर शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *