8 Aug 2025, Fri

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, कार खाई में गिरी, तीन लोग घायल

देहरादून। थाना वसंत विहार क्षेत्र के अन्तर्गत सेठी मार्किट के पास बाइक सवार ने साईकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष नत्थीलाल उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह साढ़े सात बजे कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली की बाइक एवं साइकल सवार की टक्कर हो गई है जिससे साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया है। तत्काल चीता पुलिस को मौके पर रवाना कर घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुॅचाया गया जॅहा डाॅक्टरो नें बुजुर्ग व्यक्ति रमेश चंद यादव पुत्र स्वर्गीय माधव राम निवासी ग्राम मेहूंवाला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस नें मृतक के परिजन राहुल यादव की तहरीर के आधार पर बाइक चालक अक्षित सिंगल पुत्र सजंय सिंगल निवासी 39 पण्तिवाड़ी बंसत विहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देहरादून। एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना त्यूनी पुलिस को सूचना मिली कि हनोल मन्दिर से 6 किमी पहले त्यूनी की तरफ एक स्कार्पियो, रोहड़ू से मोरी जाते हुए लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गयी है। जिसमे सवार लोगांे को चोटंे आई है। सूचना पर पुलिस द्वारा एम्बुलेंस को सूचित कर मौके पर पहुंचाया गया। जहां घायल 3 लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी के शीशों को तोड़कर बाहर निकालकर निजी वाहन के माध्यम से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहंा उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों के नाम राम सिंह पुत्र पूर्ण सिंह, विना पत्नी राम सिंह व निर्मला पत्नी मनोज निवासी मोरी उत्तरकाशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *