16 Sep 2025, Tue

बर्फबारी और बारिश से उत्तराखण्ड में शुरू हुई कड़ाके की ठंड

देहरादून। लगातार दूसरे दिन भी उत्तराखंड की वादियों में बर्फबारी का दौर जारी रहा। जिस कारण निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ गया है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने लगे है।
 केदारनाथ में बीते रोज शाम से बर्फबारी बुधवार को भी जारी रही। रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब बना हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ गया है। राज्य की पहाड़ी इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। चमोली में निजमूला घाटी में तड़के से हल्की बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम सहित यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरशाली गांव के आसपास भी बुधवार सुबह बर्फबारी हुई। जिसके बाद यहां हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं यमुना घाटी में बारिश का मौसम बना हुआ है। औली में भी आज सुबह अच्छी बर्फबारी हुई है। जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। यहां सैलानियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके अलावा अनेक स्थानों पर हल्की बारिश का सिलसिला भी जारी रहा। बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की वजह से तापमान में गिरावट आ गयी है। औली में बुधवार सुबह हुई बर्फबारी के बाद दिल का छू देने वाला नजारा दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *